Barabanki

Barabanki: पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र हवाई जहाज से करेंगे पंजाब-हरियाणा का शैक्षिक भ्रमण, DIOS ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

Barabanki: पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा करेंगे।

छात्र हवाई मार्ग से रवाना हुए छात्र वैज्ञानिक अनुसंधान, औद्योगिक प्रक्रियाओं व आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 मार्च 2026

जनपद के पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के सात पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के चयनित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह कार्यक्रम PM SHRI Scheme के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका पूरा वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी में पल्लवी पटेल ने खोला भाजपा सरकार के वादों का 'रिपोर्ट कार्ड', बोलीं- किसान खेत बचा रहा, युवा रोजगार तलाश रहा

7 विद्यालयों के 280 मेधावी छात्रों का चयन

राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिले के सात पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से कुल 280 मेधावी छात्रों (प्रत्येक विद्यालय से 40 छात्र) का चयन किया गया है।

इन छात्रों का चयन मिशन पहचान मूल्यांकन परीक्षा तथा विद्यालय स्तरीय अन्य परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से किया गया है।

हवाई यात्रा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए छात्र

चयनित छात्रों को वायु मार्ग से चंडीगढ़ भेजा गया है। इसके लिए सभी छात्र दोपहर 3 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बाराबंकी में एकत्र हुए।

Barabanki: पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र हवाई जहाज से करेंगे पंजाब-हरियाणा का शैक्षिक भ्रमण, DIOS ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यहां भोजन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को Chaudhary Charan Singh International Airport, लखनऊ के लिए रवाना किया।

इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्रधानाचार्या नंदिता सिंह, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर की प्रधानाचार्या पूनम तथा जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  'रौब' दिखाने के चक्कर में बुरी फंसी रिटायर्ड दरोगा की बहू: SP की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; फिर....

इन प्रतिष्ठित संस्थानों का करेंगे दौरा

पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र कई प्रमुख संस्थानों का भ्रमण करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • Punjab Chemicals and Crop Protection Limited, चंडीगढ़
  • Vulture Conservation and Breeding Centre, पिंजौर, पंचकुला
  • Centre for Research in Rural and Industrial Development, चंडीगढ़
  • Indian Institute of Science Education and Research Mohali

भ्रमण के बाद छात्र 11 मार्च 2026 को वापस लौटेंगे।

छात्रों को मिलेगा वैज्ञानिक और व्यावहारिक ज्ञान

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान, औद्योगिक प्रक्रियाओं और आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे उनका ज्ञानवर्धन होगा और वे भविष्य में उच्च शिक्षा तथा करियर के नए अवसरों के प्रति प्रेरित होंगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर हो रहा था अवैध बालू खनन, सूचना मिलते ही तहसीलदार ने मारा छापा; निडर कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22858
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?