Barabanki

Barabanki: अमरूद के पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, इलाक़े में फैली सनसनी; मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में अमरूद के पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिले।

चार साल से चल रहे प्रेम संबंध के बीच दोनों के लापता होने के बाद सुबह शव बरामद हुए। पुलिस जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के बाहर अमरूद के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

 

चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, लालपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हसनैन पठान पुत्र उस्मान का करौता गांव निवासी पीर मोहम्मद शेख की 20 वर्षीय पुत्री शीबा से करीब चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौ आश्रय स्थल के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर भड़के बीडीओ, केयर टेकरो को लगाई फटकार

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद दोनों घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले शव

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर सुनसान स्थान पर लगे अमरूद के पेड़ से दोनों के शव दुपट्टे के सहारे लटके मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। मृतक के भाई ने बताया कि हसनैन मोटरसाइकिल मरम्मत का काम करता था और बटाई पर खेती भी करता था। वहीं युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी धार्मिक शिक्षा पूरी कर चुकी थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रेम संबंध और पारिवारिक असहमति की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मंदिर में चोरी के आरोपियों को जेल ले जाते समय वकीलों से पुलिस की झड़प, सरकारी जीप में तोड़फोड़; 25-30 अज्ञात वकीलों पर FIR

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22837
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई