Barabanki

Barabanki: बुआ के घर गए 4 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

SHARE:

Barabanki: खेलते-खेलते तालाब में गिरा बालक, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

अमावा गांव निवासी 4 वर्षीय बालक की सीतापुर के सेवरा गांव में तालाब में डूबने से मौत।

बुआ के घर खेलते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, परिवार में मातम।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के अमावा गांव निवासी चार वर्षीय बालक की सीतापुर जिले में तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम दो बहनों के बीच इकलौता भाई था, जिससे गांव में भी शोक की लहर है।

 

बुआ के यहां गया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमावा गांव निवासी राजकुमार सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र आदविक के साथ सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरा गांव में स्थित बहन के घर गए थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में DM की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस: 57 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण, राजस्व विभाग की सबसे अधिक शिकायतें

दोपहर के समय मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास स्थित तालाब की ओर चला गया और पानी में गिर गया।

ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

आसपास के लोगों ने बच्चे को तालाब में गिरते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तालाब में कूदकर बच्चे को बाहर निकाला।

परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचें, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ससुराल जाने के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी की गुहार पर तलाश में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा, जहां परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया।

इकलौते भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम दो बहनों के बीच इकलौता भाई था और अपने चंचल स्वभाव के चलते पूरे परिवार का दुलारा था। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मां और दोनों बहने जहां बेसुध हो गई है वहीं इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को भी गमगीन कर दिया है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

यह भी पढ़ें  Barabanki: आरएसएस को "भारत का सबसे बड़ा आतंकी संगठन" बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, कांग्रेस नेता पर FIR 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

17649
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई