Barabanki

Barabanki: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार बाज़ार से लूटी XUV-300, चलती कार से कर्मचारी को फेंक फरार हुए बदमाश

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली इलाके के न्यू कार बाजार में टेस्ट ड्राइव के बहाने चार युवकों ने Mahindra XUV300 लूटी।

चलती कार से कर्मचारी को धक्का देकर आरोपी फरार, 7.50 लाख की SUV लूटी गई।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 24 फरवरी 2026

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू कार बाज़ार में मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ग्राहक बनकर आए चार बदमाशों ने टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा की एसयूवी कार लूट ली और शोरूम कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे धकेलकर फरार हो गए।

 

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार शाम चार युवक न्यू कार बाज़ार पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों काफी देर तक अलग-अलग गाड़ियां देखते रहे और खुद को संभावित ग्राहक बताते रहे। अंत में उन्होंने Mahindra XUV300 पसंद की और गाड़ी की कंडीशन जांचने के लिए टेस्ट ड्राइव की मांग की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 'आशिक मिजाज़' दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, महिला के साथ करता था 'गंदी' हरकते; पति को देता था डकैती में फंसाने की धमकी...Video

Barabanki: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार बाज़ार से लूटी XUV-300, चलती कार से कर्मचारी को फेंक फरार हुए बदमाश

न्यू कार बाज़ार का एक कर्मचारी उनके साथ गाड़ी में सवार होकर हाईवे की ओर निकला। लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी और इसे चलती कार से सड़क पर धक्का दे दिया।

इसके बाद चारों बदमाश कार लेकर फरार हो गए।


7.50 लाख की कार लूटी, कर्मचारी घायल

लूटी गई एसयूवी की कीमत करीब 7 लाख 50 हज़ार रुपए बताई जा रही है। घायल कर्मचारी ने तत्काल न्यू कार बाज़ार के मालिक शाहिद को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो महीने से अटकी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, रामनगर के प्रशासकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; विकास कार्य ठप होने का आरोप

CCTV में क़ैद हुई वारदात

कार बाज़ार में लगे कैमरों में चारों आरोपी कैद हो गए हैं। फुटेज के अनुसार, युवक पैंट-शर्ट और जूते पहने नजर आ रहे हैं, जबकि एक ने हुडी पहन रखी है। आरोपियों के चेहरे और उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे पुलिस को पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

Barabanki: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार बाज़ार से लूटी XUV-300, चलती कार से कर्मचारी को फेंक फरार हुए बदमाश

कार बाज़ार संचालक ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बढ़ी चिंता, सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद कार बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। दिनदहाड़े टेस्ट ड्राइव के बहाने हुई इस लूट ने कानून व्यवस्था और वाहन बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली से पहले FSDA की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख का सरसों तेल सीज; 200 किलो दूषित मिठाई कराई नष्ट

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22632
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई