Barabanki

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार Mahindra 300 EV कार पेड़ से टकराई।

हादसे में कार में सवार चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर।

यूपी-112 और पुलिस ने पहुंचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ़्तार ईवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर स्थित सिटी हॉस्पिटल के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मूवी देखकर लौट रहे थे कार सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के तिलपुरा, बिंदौरा निवासी अंकुर पुत्र कामता प्रसाद अपने दोस्तों अंकित मौर्य (निवासी बरसाड़ा भेलसर, थाना तरबगंज, जनपद गोंडा) और अरुण कुमार यादव (निवासी बहरौली, थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी) के साथ फिल्म देखने लखनऊ गए थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सड़क हादसों का कहर: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरी दुर्घटना में बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

देर रात सभी लोग खरगापुर, गोमतीनगर लखनऊ निवासी अतुल दुबे की Mahindra 300 EV से वापस लौट रहे थे। वाहन को जितेंद्र यादव (निवासी टेकवा पहाड़पुर, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली) चला रहा था।

 

सिटी हॉस्पिटल के सामने हुआ भीषण हादसा

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आलापुर में स्थित सिटी हॉस्पिटल के सामने तेज़ रफ़्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में खनन से बदहाल सड़क पर असंतुलित हुई बाइक: डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिला, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक

यूपी-112 और कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चारों का इलाज जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक अंकुर पुत्र कामता प्रसाद की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

 

तेज रफ़्तार बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में तेज रफ़्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, पति और सास-ससुर समेत 6 पर केस दर्ज

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15463
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई