Barabanki

Barabanki: मातम में बदली खुशियां – शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 55 वर्षीय व्यक्ति के सीने में लगी गोली; हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki: सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलिया गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 55 वर्षीय सुनील कुमार को गोली लग गई।

गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत सहेलियां गांव में गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम उस समय मातम में तब्दील हो गया, जब जयमाल के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 55 वर्षीय व्यक्ति को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

बेटे का तिलक और बेटी की आई थी बारात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहेलियां गांव निवासी अवधराम यादव के पुत्र सचिन यादव का तिलक 19 फरवरी 2026 को देवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव से आया था। वही पुत्री संजना की बारात प्यारेपुर सरैया निवासी राम सिंह के यहां से पहुंची थी।

बारातियों के स्वागत, सत्कार और जलपान के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल कुछ युवक, जो कथित तौर पर नशे में थे, हर्ष फायरिंग करने लगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शराब के नशे में धुत जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या, जानिए किस बात पर हुआ था विवाद 

 

सीने में लगी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

हर्ष फायरिंग के दौरान चली एक गोली कार्यक्रम में मौजूद सुनील कुमार (55 वर्ष) पुत्र रामनाथ, निवासी पलिया मसूदपुर थाना जहांगीराबाद के सीने में जा धंसी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई।

मौके का फायदा उठाकर फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।

 

यूपी-112 और सतरिख पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 और सतरिख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नुक्कड़ नाटक से लोगों को रोड सेफ़्टी नियमों के प्रति किया जागरूक, हेलमेट-सीट बेल्ट व सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश

वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

सतरिख थाना प्रभारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगी है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस कार्यक्रम की वीडियो फुटेज खंगाल रही है ताकि हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बना खतरा

प्रदेश में वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार समाने आ रही है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले सामने आना चिंता का विषय है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जश्न के नाम पर की गई लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें  महाराणा प्रताप जयंती पर बाराबंकी में भव्य आयोजन: पूर्व MLC राजेश यादव 'राजू' ने मेधावी छात्रा को भेंट की साइकिल, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15458
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई