Barabanki

Barabanki: शराब के नशे में धुत जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या, जानिए किस बात पर हुआ था विवाद 

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़–सुबेहा बॉर्डर पर बेहटा गांव स्थित ईंट भट्ठे में शराब के नशे में हुए विवाद में साले की मौत हो गई।

पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी की हैदरगढ़ कोतवाली व सुबेहा थाने के बार्डर पर स्थित बेहटा गांव के एक ईंट भट्ठे पर गुरुवार शाम नशे की हालत में साले और बहनोई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान साले की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

 

ईंट भट्ठे पर शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र के निवासी गोरख नाथ यादव का बेहटा गांव में “पारस” नाम से ईंट भट्ठा संचालित है।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  युवती को निर्वस्त्र कर छेड़खानी, भाई पर बांके से हमला, आरोपियों ने घर पर किया पथराव, थाने पर नहीं हुई सुनवाई, अब एसपी से न्याय की गुहार...Video

यहां बिहार प्रांत निवासी 30 वर्षीय सूरज और रायबरेली जनपद के थाना गुरबक्श गंज क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी मंगल लोध, जो रिश्ते में साले-बहनोई हैं, ईंट पथाई का कार्य करते थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह से ही सूरज, मंगल लोध और मंगल के भाई आकाश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि तीनों के बीच शराब के नशे में गाली-गलौज शुई हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

 

लकड़ी के डंडों से मारपीट, सिर में गंभीर चोट

अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लकड़ी के डंडों से हुई मारपीट के दौरान सूरज के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नशे में धुत ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े कोटेदार को रौंदा, मौके पर मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, गांव में मचा कोहराम

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Barabanki: शराब के नशे में धुत जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या, जानिए किस बात पर हुआ था विवाद 

सीमा विवाद के चलते दोनों थानों की पुलिस पहुंची

घटनास्थल हैदरगढ़ व सुबेहा थाना क्षेत्र की सीमा पर होने के कारण शुरुआत में दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्षेत्राधिकार हैदरगढ़ कोतवाली का पाए जाने पर हैदरगढ़ पुलिस ने आगे की कार्रवाई संभाली।

मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी मंगल लोध को हिरासत में ले लिया है, जबकि हत्या का आरोपी उसका भाई आकाश फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दलित युवक से दिनदहाड़े मारपीट व 10 हजार की लूट, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1114
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?