Barabanki

Barabanki: रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHARE:

Barabanki के रामनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 41 वर्षीय शिक्षक श्याम सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 फरवरी 2026

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित, हवाई हमले एवं आपात स्थिति से निपटने के तरीकों के प्रति किया गया जागरूक

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, ग्रामीणों में दहशत

जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कजियापुर निवासी 41 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह वर्तमान मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

गुरुवार सुबह रानी बाज़ार-त्रिलोकपुर मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर उनका शव देखा गया। शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

शिक्षक के रूप में कार्यरत थे मृतक

परिजनों के अनुसार, श्याम सिंह त्रिलोकपुर स्थित बी पी शुक्ला इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे और परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई के बदले सुलह का दबाव बनाने का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। घटना के कारणों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हों सकेगा।

 

क्षेत्र में शोक की लहर

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशतक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कोर्ट के आदेश पर यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर समेत तीन पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22554
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई