Barabanki

Barabanki: मातम में बदली खुशियां! शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों ने CHC में किया हंगामा

SHARE:

Barabanki: मातम में बदली शादी समारोह की खुशियां! 

बाराबंकी के हैदरगढ़ में भूसी लदे ट्रक से टकराई कार, शादी में शामिल होने आए 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। हादसे से खुशियां मातम में बदली, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए 35 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

ओवरटेक के प्रयास में हुआ भीषण हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ जनपद के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरेहटा गांव निवासी सोनू सिंह (35 वर्ष) पुत्र राजू सिंह रविवार को हैदरगढ़ कस्बे में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी कार से आए थे। बताया गया कि किसी आवश्यक कार्य से वो शिवरतनगंज गए थे, जहां से लौटते समय कार उनका चालक चला रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी भूमि पर लगे आम के हरे-भरे पेड़ो की अवैध कटान, शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य, अब डीएम और डीएफओ से कार्रवाई की मांग

 

भूसी लदी ट्रक से टकराई कार

वापसी के दौरान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बढ़नापुर गांव के पास आगे चल रही भूसी से लदी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Barabanki: मातम में बदली खुशियां! शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों ने CHC में किया हंगामा

सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे में पैसेंजर सीट पर बैठे सोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अपहरण व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया हवाले

 

शादी की खुशियां मातम में बदली

सोनू सिंह की मौत की सूचना मिलते ही वैवाहिक समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया।

Barabanki: मातम में बदली खुशियां! शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों ने CHC में किया हंगामा

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लिव इन पार्टनर निकला भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का हत्यारा, इस वजह से ईंट से सिर कुचलकर की थी हत्या; पुलिस ने आला क़त्ल के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

762
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई