Barabanki

Barabanki News: महिला किसान नेता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, गदिया गांव के बाहर नहर किनारे मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki: लिव इन पार्टनर ही निकला भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का हत्यारा, इस वजह से ईंट से सिर कुचलकर की थी हत्या; पुलिस ने आला क़त्ल के साथ किया गिरफ्तार

Barabanki News:

नगर कोतवाली क्षेत्र में किसान यूनियन की महिला नेता सुनीता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या। प्लाटिंग क्षेत्र में मिला शव, CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गदिया गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह गांव के बाहर तिंदोला माइनर किनारे चल रही प्लाटिंग की तरफ गए ग्रामीणों को एक महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी ईंट मिलने से प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जींस और शर्ट पहने महिला के गले का मंगलसूत्र उसके पेट के पास बिखरा मिला। मृतका के हाथ पर ‘गंगाराम’ नाम का गोदना गुदा हुआ था, जिससे उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुप्ता गुट) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने परिजनो को सूचना दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य, रास्ता भटकी 07 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया, तलाश में जुटे परिवार को मिली बड़ी राहत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी संगम कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि सुनीता मूल रूप से रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी गंगाराम से हुई थी। पति गंगाराम चार बच्चों के साथ बीते चार वर्षों से ऋषिकेश में रह रहा है। सुनीता पिछले करीब दो वर्षों से नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव में किराए के कमरे में अकेली रह रही थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में भी सुनीता का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया था, जिसको लेकर जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। उस मामले में आरोपितों से सुनीता का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रख मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें सुनीता कुछ लोगों के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। इसी आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतका की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल-मायके पक्ष की महिलाओं के बीच भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20134
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई