Barabanki

Barabanki News: 22 लाख रुपए कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल बरामद, एएसपी ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन

SHARE:

Barabanki News

बाराबंकी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 22 लाख रुपये कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। तीन माह में 400 से अधिक मोबाइल रिकवर किए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 01 फरवरी 2026

बाराबंकी पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से करीब 22 लाख रुपये कीमत के 106 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर आम जनता के गुम हुए मोबाइल फोनों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों की टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के जरिए CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए मोबाइल फोनों को सफलतापूर्वक खोज निकाला।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार: मानदेय बढ़ाने की मांग, 15 जून तक समाधान न होने पर इको गार्डन में धरने की चेतावनी

 

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सौंपे गए मोबाइल

बरामद किये गये मोबाइल फोनों को आज 01 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा इनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

Barabanki News: 22 लाख रुपए कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल बरामद, एएसपी ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन

अपने खोए हुए मोबाइल और महत्वपूर्ण डेटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ नज़र आई। उन्होंने बाराबंकी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

CEIR पोर्टल से जनता को मिल रही राहत

बाराबंकी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वे तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करे। यह पोर्टल मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और बरामद करने में बेहद मददगार साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 77वें गणतंत्र दिवस पर शौक़-ए-चाय कैफे व हिटमैन टर्फ में ध्वजारोहण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संविधान की महत्ता पर दिया संदेश

इसके साथ हो कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

 

तीन माह में 77 लाख रूपये के 400 से अधिक मोबाइल बरामद

पुलिस विभाग के अनुसार, बीते तीन महीनों में मोबाइल रिकवरी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए 400 से अधिक मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित क़ीमत करीब 77 लाख रुपए है, बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11967
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई