Barabanki

Barabanki News: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना पिंक रोज़गार मेला, 1374 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा; 740 को मिला जॉब ऑफर

SHARE:

Barabanki News:

बाराबंकी में आयोजित वृहद पिंक रोजगार मेले में 1374 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 740 को विभिन्न कंपनियों ने जॉब ऑफर दिया। महिला स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 28 जनवरी 2026

बाराबंकी में महिला स्वावलंबन और रोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला पीजी कॉलेज, बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद पिंक रोज़गार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोज़गार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया।

 

नामचीन कंपनियों ने की सहभागिता

पिंक रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से महादेव ह्यूमन विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक, अनन्या स्किल एच. प्राइवेट लिमिटेड, आर.के. इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, बूसा प्राइवेट लिमिटेड, न्यू जीवनदीप एवं सुब्रोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड शामिल रही।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेख़ौफ़ चोरों का तांडव, ज्वेलर्स व कम्पॉजिट शराब की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व महंगी शराब चोरी; CCTV का DVR भी ले उड़े चोर

कंपनियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Barabanki News: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना पिंक रोज़गार मेला, 1374 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा; 740 को मिला जॉब ऑफर

1374 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 740 को मिला रोजगार

रोज़गार मेले में कुल 1374 अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया, जिनमें से 740 अभ्यर्थियों को उपयुक्त पाते हुए विभिन्न कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर प्रदान किए गए। इस सफलता ने आयोजन को खास बना दिया और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों की जरूरत

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऊषा चौधरी ने सभी नियोजकों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के रोजगार मेले छात्राओं और महिलाओं के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली और रमज़ान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, जुमे की नमाज का समय बदला; प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

 

हर हाथ को काम’ सरकार की प्राथमिकता

जिला सेवायोजन अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘हर हाथ को काम’ सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और निकट भविष्य में ऐसे और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

 

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. अमिता सिंह, मेला प्रभारी सुनील कुमार, सेवायोजन कार्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुग्रीव चंद्रा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें  शख्स ने खुद को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बताकर यूपी के डिप्टी सीएम से मांगी मदद; आयोजित

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1849
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?