Barabanki

Barabanki News: 2027 से पहले सपा को बड़ा झटका, साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती, लगाए गंभीर आरोप

SHARE:

Barabanki News:

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 28 जनवरी 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राजधानी से बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी को उस वक्त करारा झटका लगा, जब पार्टी के प्रदेश सचिव और नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती ने सपा से नाता तोड़ते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। हफ़ीज़ भारती अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ साइकिल छोड़कर हाथी पर सवार हो गए।

 

हफ़ीज़ भारती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती से मुलाकात की और औपचारिक रूप से बसपा की सदस्यता ली। उनके इस कदम को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के लिए बड़ी सियासी चोट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  घने कोहरे के चलते भीषण हादसा, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी टक्कर; एक की मौत, 11 घायल

 

सपा पर परिवारवाद का आरोप

बसपा में शामिल होने के बाद हफ़ीज़ भारती ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि

“समाजवादी पार्टी में परिवारवाद हावी है। वहां मुझे लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ा। भाजपा को 2027 में रोकने के लिए मैने आज घर वापसी की है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी मजबूत हुई, तब-तब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई। मौजूदा भाजपा सरकार में आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, प्रदेश में जंगलराज कायम है और गुंडे-माफिया सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं।

 

2027 में मायावती के फिर मुख्यमंत्री बनने का दावा

हफ़ीज़ भारती ने दावा किया कि

“उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 2027 में बहन मायावती जी पूर्ण बहुमत से पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रही है। मुस्लिम समाज सहित सर्व समाज के लोग बहुजन समाज पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।”

 

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम फागुनी मेला—डीएम व एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
बाराबंकी में हुआ ज़ोरदार स्वागत

लखनऊ से लौटने के बाद बाराबंकी के भीम नगर, फतहाबाद स्थित बसपा जिला कार्यालय पर हफ़ीज़ भारती का भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाइयां खिलाकर और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।

Barabanki News: 2027 से पहले सपा को बड़ा झटका, साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती, लगाए गंभीर आरोप

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी राजेश गौतम एडवोकेट, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष विजय कुमार, आरपी गौतम एडवोकेट, नवमी लाल फौजी, दिग्विजय सिंह गौतम, प्रेम प्रकाश गौतम, राम अनुज यादव, प्रदीप कुमार, बी.एल. गौतम एडवोकेट, रविकांत गौतम एडवोकेट, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, अमन वीर गौतम, ननकू गौतम सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बाग में पेड़ पर लटका मिला शुक्रवार की सुबह घर से निकले अधेड़ का शव, परिजनों ने दोस्तो पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11967
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई