Search
Close this search box.

UP NEWS: महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, पेशी से घर लौट रही महिला की निर्मम हत्या, गांव के पास बंधे पर पड़ा मिला शव

 

बांदा-यूपी।
कोर्ट में पेशी कर घर लौट रही महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी। गांव के पास ही बंधे पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही महिला के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े :   पेट्रोल, डीज़ल टैंकरों से बड़े पैमाने पर तेल चोरी का भंडाफोड़, 06 लोग गिरफ्तार, 1600 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर इथेनॉल बरामद

मामला जनपद बांदा की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव के पास का है। जहां शुक्रवार की शाम गांव के पास एक बंधे पर एक 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी तो महिला की पहचान आहार गांव निवासी राजा भैया पटेल की पुत्री सुमन देवी के रूप में हुई।

यह भी पढ़े विकास कार्यो में धांधली व सरकारी धन के ग़बन की जांच में लीपापोती से नाराज़ ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का किया घेराव

सूचना पर पहुंचे पिता राजा भैया पटेल ने बताया की मृतका सुमन देवी का विवाह बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी रामबाबू पटेल के साथ हुआ था। पति रामबाबू उसे मारता पीटता था। जिससे तीन वर्ष से मृतका सुमन देवी अपने मायके आहार गांव में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। मृतका गुरुवार को तारीख पर गयी थी उसके बाद घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने बबेरू कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दिया था।
फ़ोटो : घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज
घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगो पर केस दर्ज करते हुए आरोपी पति रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पति ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। तहरीर में नामज़द अन्य लोगो की घटना में संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – नवल तिवारी

यह भी पढ़े :   खेतो में पराली जलाने वाले 78 किसानों से वसूला गया 01 लाख 95 हज़ार जुर्माना, आठ किसानों पर FIR, 08 कंबाइन मशीन सीज  

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

15878
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!