Barabanki

Barabanki News: हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 26 जनवरी 2026

जनपद बाराबंकी में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। प्रातः 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

संविधान ही देश के संचालन की आधारशिला : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू हुआ, जो आज हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुलिस को खुली चुनौती: थाने से चंद कदम दूर लाखों की चोरी, गल्ला व्यापारी के घर ग्रिल काटकर घुसे बदमाश

 

उन्होंने कहा कि संविधान न केवल हमे मौलिक अधिकार देता है, बल्कि मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
जिलाधिकारी ने कहा, “जब जनपद विकास करेगा, तभी देश विकास करेगा। इसके लिए हम सभी को अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना होगा।”

उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यालयों और आसपास साफ-सफाई रखने से सकारात्मक वातावरण बनता है, जो कार्यक्षमता को बढ़ाता है।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ‘हर घर जल’ योजना पर सवाल: अधूरी पड़ी पानी की टंकियां बनीं खंडहर, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता और विभागीय कार्यशैली पर सवाल

Barabanki News: हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है।

उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को ही वास्तविक स्वतंत्रता बताया।

Barabanki News: हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजकुमार, उपजिलाधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, शम्स तबरेज खां, सुश्री मधुमिता सिंह, सुश्री आकांक्षा गुप्ता, विवेकशील यादव, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ईडीएम धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवकुमार, नाजिर मनीष कुमार सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 22 लाख रुपए कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल बरामद, एएसपी ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?