Barabanki

Barabanki News: जमुरिया नाले में मिला 23 जनवरी से लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी; मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 26 जनवरी 2026

जनपद बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर स्थित जमुरिया नाले के पुल के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। अज्ञात शव की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय नागरिकों की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया गया।

 

गुमशुदगी रिपोर्ट से हुई शव की पहचान

पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास किए गए, इस दौरान कोतवाली नगर में पहले से दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान अब्दुल आरिफ (उम्र लगभग 61 वर्ष) पुत्र मोहे, निवासी कम्पनी बाग के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

बताया गया कि मृतक के 24 जनवरी 2026 को उनकी पत्नी श्रीमती अफसरजहां द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Barabanki News: जमुरिया नाले में मिला 23 जनवरी से लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी; मामले की जांच में जुटी पुलिस
फाइल फ़ोटो: मृतक अब्दुल आरिफ

 

परिजनों के अनुसार, अब्दुल आरिफ पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। 23 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे वो घर से बिना बताए निकल गए थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

 

किराए के मकान में रहते थे मृतक

मृतक अब्दुल आरिफ मूल रूप से मैला रायगंज के निवासी थे और वर्तमान में बाराबंकी के कम्पनी बाग क्षेत्र स्थित विशाल टेंट हाउस वाली गली में किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार को उनका शव जमुरिया नाले से बरामद होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी की ऐतिहासिक रामलीला का 10 अक्टूबर से होगा आगाज, 20 को रावण वध और 22 अक्टूबर को भरत मिलाप; जानिए क्यों नहीं निकलेगी भरत शोभायात्रा?

घटना की सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी ललित कुमार एवं सिविल लाइन चौकी प्रभारी के.पी. वर्मा भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वही घटना से इलाक़े में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: उप परिवहन आयुक्त ने संभाली सड़क सुरक्षा अभियान की कमान, 96 वाहन चालकों के काटे गए चालान

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?