Barabanki

Barabanki News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी-जेवरात सहित लाखों का सामान बरामद

SHARE:

Barabanki News

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 25 जनवरी 2026

जनपद बाराबंकी में चोरी, लूट एवं छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम एवं लंबित मामलों के शीध्र अनावरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस एवं सफदरगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, दो मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डेटा के आधार पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को हाईवे काउंटी साइट, ग्राम जलालपुर के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिरजू रावत उर्फ राहुल, अवनीश वर्मा उर्फ लकी एवं राज वर्मा उर्फ एसके के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में "काल" बन गया बिना संकेतक वाला डिवाइडर: अंधेरे में हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो टुकड़ों में बंटा वाहन; बाल-बाल बचा चालक

 

पूछताछ में चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो अपने दो अन्य साथियों—रोहित उर्फ करिया एवं दुर्गेश वर्मा उर्फ कुन्नू—के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी व सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

अभियुक्त दिन ने रेकी कर स्थान चिह्नित करते थे और सर्विलांस से बचने के लिए वारदात के समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करते थे, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुख्य मार्गों के बजाए खेत-बाग के रास्तों का इस्तेमाल करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने थाना सफदरगंज क्षेत्र में सर्राफा दुकान, अंग्रेजी शराब ठेका, ग्राम मीरापुर स्थित एक मकान तथा जैदपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है, जिनके संबंध में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हाईकोर्ट की फटकार के बाद टूटी प्रशासन की नींद: मॉडिफाइड साइलेंसर के ख़िलाफ़ चलाया अभियान, 11 बुलेट सीज; 12 पर लगा भारी भरकम जुर्माना

 

बरामदगी का विवरण

पुलिस के अभियुक्तों के कब्जे से—

  • 8 बोरी सरसों
  • चांदी की 8 जोड़ी पायल
  • 24 अंगूठी
  • 6 नाक की कील
  • 5 लीटर मेंथा ऑयल
  • विभिन्न ब्रांड की शराब
  • ₹7,200 नकद
  • एक लोहे का साबर
  • अपाचे राइडर व स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

कई मामलों का हुआ अनावरण

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना सफदरगंज व जैदपुर में दर्ज कुल चार आपराधिक मामलों का सफल अनावरण किया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से खेलने निकला 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी हालात में हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?