Barabanki

Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: हैदरगढ़ के जासेपुर गांव से लापता युवक अब्दुल हफीज का शव नहर से बरामद। 15 जनवरी से था गायब, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जासेपुर गांव से ससुराल जाने की बात कहकर निकले एक युवक का शव नहर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

15 जनवरी से लापता चल रहा था मृतक

जानकारी के अनुसार जासेपुर गांव निवासी अब्दुल हफीज बीती 15 जनवरी को ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मृतक की पत्नी सबा ने हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर देकर पति को तलाशने की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिले में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, गुरेला गांव में एक और घर को बनाया निशाना, नगदी जेवर समेट हुए फरार

 

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पत्नी सबा ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके सुबेहा थाना क्षेत्र के महतेली टोला, नगर पंचायत सुबेहा में रह रही थीं। इसी दौरान ननद केशर जहां ने फोन कर जानकारी दी थी कि अब्दुल हफीज 15 जनवरी से लापता है और उसका कही पता नहीं चल रहा है।

Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

नहर में उतराता शव देख ग्रामीणों ने दी सूचना

गुरुवार की शाम सिंहपुर रजबहा में अंसारी पुल से पहले ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल अभिमन्यु मल्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सपाइयों ने फूलमालाओं से लादकर किया नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का ज़ोरदार स्वागत

 

परिजनों ने की शव की शिनाख्त

शव बरामद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त अब्दुल हफीज के रूप में की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी था और 15 जनवरी की शाम उसे त्रिपुला के पास बैठे हुए देखा गया था।

Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

पहले भी नहर में गिर चुका था युवक

ग्राम प्रधान आसिफ ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अब्दुल हफीज एक बार नहर में गिर गया था, जिसे उस समय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस को बेख़ौफ़ चोरों ने बनाया निशाना, ₹3 लाख से अधिक की नकदी और लाखों का सामान चोरी; घटना से इलाक़े में फैली दहशत

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई