Barabanki

Barabanki: ट्राला और ऑटो की ज़ोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे शिक्षक को ट्राला ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; परिवार में कोहराम 

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रॉला की टक्कर से सड़क पर गिरे निजी स्कूल के शिक्षक को ट्रॉला ने कुचल दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रॉला कब्जे में लिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–जैदपुर मार्ग पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदे ट्राला की टक्कर से ऑटो सवार एक शिक्षक सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद ट्राला उनके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो के सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ओवरब्रिज के नीचे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज के नीचे से बाराबंकी-जैदपुर मार्ग गुजरता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक सीएनजी ऑटो सवारियां लेकर जैदपुर की ओर से बाराबंकी आ रहा था। इसी दौरान गिट्टी लदा ट्राला हाईवे से उतरकर सर्विस लेन की ओर आ रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  हॉफ एनकाउंटर में 15 हज़ार का इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 संगीन मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

मोड़ के पास ट्राला की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार एक युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्राला उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार के बीच युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

मृतक शिक्षक के परिवार में मचा कोहराम

यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने बताया कि मृतक की पहचान आशीष यादव (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उन्नाव जिले के मौरांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर गांव के निवासी थे। मृतक आशीष जैदपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल के शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वहीं किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह किसी आवश्यक कार्य से बाराबंकी आ रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हल्का सिपाही के करीबी खनन माफिया पर लाखों रुपए की सिल्ट बेचने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बावजूद कार्रवाई शून्य...Video

हादसे की सूचना मिलते ही बाराबंकी पहुंचे आशीष के परिजनों का करुण विलाप सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आँखें भी नम हो गई।

 

हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर की मांग

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस रोड जैसे मार्गों पर तेज रफ़्तार वाहनों की लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने बताया कि इस संबंध में एनएचआई के अधिकारियों से वार्ता की गई है। बताया गया है कि बाराबंकी-जैदपुर मार्ग समेत बाराबंकी-सतरिख मार्ग और बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर भी जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ऑटो में सफर के दौरान जेबकतरों का शिकार बना पशु व्यापारी, एक लाख रुपए उड़ाकर बाइक से फरार हुए बदमाश

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1522
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?