Barabanki

Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला 40 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक कुलदीप उर्फ दीपू ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां गांव के बाहर आहाता बनाकर रह रहे 40 वर्षीय युवक ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

मृतक की पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्बर बजहा निवासी कुलदीप उर्फ दीपू पुत्र बाबादीन (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुलदीप गांव से बाहर आहाता बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। बीती रात किसी अज्ञात कारणवश उसने अपने ही घर के भीतर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 12 फरवरी की आम हड़ताल को CPI का समर्थन, श्रम कानूनों व निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे 16 वर्षीय पुत्र घनश्याम और 14 वर्षीय पुत्री शिवांशी को छोड़ गया है। पिता की असमय मृत्यु से दोनों बच्चों और परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: BSA ऑफिस में शिक्षक को हार्ट अटैक का मामला - आरोपों की जांच के लिए 3 BEO की टीम गठित, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
UP News: कोबरा सांप के साथ स्टंट कर रहा था अधेड़, अचानक बिगड़ा नाग देवता का मूड और फिर….

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में महिला से सरेआम छेड़छाड़, विरोध करने पर पति की पिटाई: प्रशिक्षु सिपाही से भी बदसलूकी, पकड़ा गया आरोपी रात में छोड़े जाने का आरोप
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?