Barabanki

Barabanki: नवागत थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने पत्रकारों के साथ की शिष्टाचार बैठक, अपराध नियंत्रण व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के सुबेहा थाने के नवागत प्रभारी यशकांत सिंह ने पत्रकारों के साथ शिष्टाचार बैठक की। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसमस्याओं के समाधान को बताया अपनी प्राथमिकता।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने के नवागत थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने रविवार, 11 जनवरी 2026 की शाम सुबेहा थाने में पत्रकारों के साथ शिष्टाचार बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय किया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताओं और कार्ययोजना को लेकर जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने स्पष्ट कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करना तथा आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनता में विश्वास कायम करना भी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, बेगमगंज निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या, शिकायत या परेशानी की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के सीधे थाने आकर अपनी बात रखें। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों को कानून अपने हाथ में न लेने और आपसी विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की सलाह दी।

थाना प्रभारी ने पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि क्षेत्र में यदि कोई अपराध या अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पत्रकारों के मान-सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मिनी मैराथन का आयोजन, जन-जन तक पहुंचाया गया नशा मुक्त भारत का संकल्प 

इस अवसर पर पत्रकार महेन्द्र प्रताप सिंह, इदरीश, मोहम्मद नसीम, प्रहलाद शुक्ला, अरविंद यादव, रजनीश सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

संबंधित खबरें
Barabanki: फर्जी आरटीओ बनकर दिनदहाड़े ठगी! उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो सवार जालसाजों ने जेसीबी मालिक से वसूले ₹20,000; कार्रवाई के बदले पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने में जुटी पुलिस

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 20 जुलाई को महादेवा आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, लोधेश्वर कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण; डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?