Barabanki

Barabanki: आरएसएस को “भारत का सबसे बड़ा आतंकी संगठन” बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, कांग्रेस नेता पर FIR 

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में RSS को “भारत का सबसे बड़ा आतंकी संगठन” बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता आदर्श पटेल के खिलाफ FIR दर्ज। संघ कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने शुरू की जांच। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद बाराबंकी जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आदर्श पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर RSS को “भारत का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन” बताते हुए एक पोस्ट साझा की थी, जो तेजी से वायरल हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कांग्रेस नेता आदर्श पटेल मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कनिकापुर गांव के निवासी है। उनकी पत्नी उर्मिला पटेल कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कुर्सी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट सामने आने के बाद संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। विवाद बढ़ता देख आदर्श पटेल ने उक्त पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में '5 हजार की रंगदारी' मांगते कथित फर्जी पत्रकार का वीडियो वायरल, शराब ठेके पर वसूली का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

 

संघ कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा विरोध

RSS से जुड़े कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस टिप्पणी से न केवल स्वयंसेवकों बल्कि हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई है और इससे समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को नगर संघ चालक रामनाथ सोनी और नगर कार्यवाह धनीराम गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में उदय प्रताप, राजीव नयन तिवारी, आशीष सोनी, सूरज यादव, शिवशंकर सोनी सहित कई अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेता आदर्श पटेल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें  'धूम' स्टाइल में महिलाओं के गहने उड़ाकर हो जाता था फरार, YAKSH App ने खोल दी शातिर चैन स्नैचर की पोल; बाराबंकी पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक समेत धर दबोचा

 

जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ जगतराम कनौजिया ने तत्काल जांच के निर्देश फतेहपुर कोतवाली प्रभारी को दिए। कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद आरोपी कांग्रेसी नेता आदर्श पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री, उसके प्रभाव और कानून व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

FIR के बाद कांग्रेस नेता का बयान

एफआईआर दर्ज होने के बाद आदर्श पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका आशय किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि वह केवल लोगों की राय जानने के उद्देश्य से पोस्ट कर रहे थे। उन्होंने विवाद बढ़ने पर पोस्ट को हटाने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बिजली चोरी की ‘कटिया’ ने छीनी परिवार की खुशियां, करंट की चपेट में आकर 42 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?