Barabanki

Barabanki: लकड़ी लदी पिकअप ने घर के बाहर आग ताप रहे 13 वर्षीय किशोर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में लकड़ी लदी पिकअप ने घर के बाहर आग ताप रहे 13 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत। परिवार में कोहराम। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब किशोर अपने घर के सामने आग ताप रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घर के सामने आग ताप रहा था मृतक

मृतक किशोर के पिता ग्राम बिशुनपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनका पुत्र सत्यम (लगभग 13 वर्ष) शनिवार को घर के सामने आग ताप रहा था। इसी दौरान लकडी लादकर जा रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (संख्या UP 34 AT 0556) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सत्यम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नशे में धुत ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े कोटेदार को रौंदा, मौके पर मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, गांव में मचा कोहराम
Barabanki: लकड़ी लदी पिकअप ने घर के बाहर आग ताप रहे 13 वर्षीय किशोर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
फाइल फ़ोटो – मृतक सत्यम
भाग रही पिकअप का पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार होने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया और बसारी गांव के पास उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान पिकअप में हरी लकड़ी लदी हुई पाई गई। चालक की पहचान अमित कुमार पुत्र अमरेश, निवासी मढ़ी मजरे बसारी, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम; ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Barabanki: लकड़ी लदी पिकअप ने घर के बाहर आग ताप रहे 13 वर्षीय किशोर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

चालक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज 

सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है और चालक अमित कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

गांव में शोक की लहर 

इस घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन से झुलसे युवक की मौत के बाद हंगामा: आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान व जेई पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट – नीरज निगम

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9683
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई