Barabanki

Barabanki: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मृतक के व्हाट्सएप स्टेट्स पर तस्वीर के साथ लिखा मिला यह संदेश

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली इलाके के राधे नगर बड़ेल स्थित oyo होटल के कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की नगर कोतवाली इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की सुबह नगर क्षेत्र के राधे नगर, बड़ेल स्थित oyo होटल विकास इन के कमरे में नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी आलोक वर्मा (27) पुत्र राम सुमिरन वर्मा के रूप में हुई है।

होटल के मैनेजर आंशिक के अनुसार मृतक आलोक वर्मा पिछले कुछ समय से हफ्ते में दो-तीन बार उनके होटल में कमरा लेकर रुकता था। सोमवार की देर रात भी करीब 9:30 बजे वह होटल आया और रूम नंबर 110 बुक कराने के बाद अपने रूम में चला गया।

Barabanki: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मृतक के व्हाट्सएप स्टेट्स पर तस्वीर के साथ लिखा मिला यह संदेश

एक घंटे तक लगातार बजती रही मोबाइल फोन की घंटी

होटल स्टाफ के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तक रूम का दरवाज़ा नहीं खुला, बंद दरवाजे के पीछे लगातार मोबाइल फोन की घंटी बज रही थी। होटल स्टाफ ने दरवाज़ा खटखटाया, आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शक होने पर होटल मैनेजर ने डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में कमरे का दरवाज़ा खुलवाया गया, अंदर रूम में लगे सीलिंग फैन में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे आलोक का शव लटक रहा था। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया।

Barabanki: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मृतक के व्हाट्सएप स्टेट्स पर तस्वीर के साथ लिखा मिला यह संदेश

आलोक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की बाद शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

“मै तुम्हारे पास आ रहा हूं, सब लोग मुझे माफ कर देना।”

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक आलोक के वर्मा के व्हाट्सएप स्टेट्स पर उसकी पहली पत्नी की तस्वीर लगी थी, जिसके साथ उसने लिखा था- “मै तुम्हारे पास आ रहा हूं, सब लोग मुझे माफ कर देना।”

परिजनों के मुताबिक पहली पत्नी की मृत्यु के बाद मृतक आलोक की दूसरी शादी हुई थी। इसके बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था। ऐसे में उसके द्वारा अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया यह सवाल परिजनों को भी परेशान कर रहा है। वही नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच चल रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  UP News: लखनऊ के बासिल हाशमी ने रचा इतिहास, DCP ग्रैंड एनुअल फोटोग्राफी एंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में लगातार तीसरी बार जीता सम्मान

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड - 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9683
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई