Barabanki

Barabanki: ट्रेन की चपेट में आने से शौच से लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा में शौच से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक 52 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्षबर बजहा मे शुक्रवार की भोर एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे गयी एक 52 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और कट्टा लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने पर नहीं हुई सुनवाई; पीड़ित ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार

 

जानकारी के अनुसार लक्षबर बजहा निवासी रमेश रावत की पत्नी रेखा (52 वर्ष) शुक्रवार की भोर करीब 6 बजे गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए गयी थी। शौच से वापस आते समय एक ट्रेन के गुजरने के बाद जैसे ही महिला दूसरे ट्रैक पर पहुंची वैसे ही ट्रेन के आ जाने से महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।

 

ट्रेन की चपेट में आकर कटने से रेखा की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों से घटना की सूचना पाकर सफदरगंज पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कार व सोने की चेन को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे CM योगी, ₹542 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; पूजन-अर्चन के साथ जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?