Barabanki

Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

SHARE:

 

 

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का औचक निरीक्षण कर जहां थाने की व्यवस्थाएं परखी वही फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का भी जायज़ा लिया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सफदरगंज का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

बाराबंकी।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सफदरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाले फरियादियों से शालीनतापूर्ण व्यवहार और उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।

 

लंबित मामलों के शीध्र निस्तारण का निर्देश 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आरक्षी आवास, आगन्तुक कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखागार, बन्दीग्रह, रसोईघर एवं थाना परिसर का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों एवं बीट पंजिकाओ का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा लम्बित मामलों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तेंदुए की दस्तक से दहशत, खेत में तुलसा काट रहे परिवार के सामने अचानक आया; ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

 

थानाध्यक्ष अमर चौरसिया को शाबासी

आईजीआरएस एवं थाना समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन करते हुए एसपी ने प्रत्येक दशा में आईजीआरएस एवं थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों का समय के अन्दर निस्तारण और मालखाने में निष्प्रयोजित वस्तुओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।थाना परिसर की बेहतर साफ सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव के लिए थानाध्यक्ष अमर चौरसिया को शाबासी दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मजार निर्माण को लेकर बवाल: दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने रुकवाया निर्माण; 5 लोगों पर कार्रवाई

Barabanki

संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश 

पुलिस अधीक्षक न उपनिरीक्षको एवं महिला व पुरूष आरक्षियों से उनकी समस्याओं एवं खानपान के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने आरक्षियो को ईमानदारी के साथ काम करने तथा बैंक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हमेशा संदिग्धों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों से वार्ता करते हुए विवेचनाओं एवं लम्बित मामलो की जानकारी ली, और पेन्डिंग मामलो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान थानाध्यक्ष अमर चौरसिया सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो अस्पतालों के बेसमेंट सील, झोलाछाप क्लीनिकों पर भी चला चाबुक

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?