Search
Close this search box.

Barabanki News: धराशायी हो गया भाजपा का मजबूत स्तम्भ, नही रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, लम्बी बीमारी के बाद लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

बाराबंकी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू अब हमारे बीच नही रहे। सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ के डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़े : Barabanki News: भव्य विदाई समारोह में तोहफे और अंगवस्त्रम देकर राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार श्री सिद्धू लम्बे समय से गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे थे। चार दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ इलाज के दौरान उनकी दोनों किडनी फेल हो जाने के चलते आज सोमवार की सुबह करीब 05 बजे उनका निधन हो गया। श्री सिद्धू के निधन की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी है। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं व नगर वासियों का हुजूम राजकमल रोड स्थित उनके आवास पर उमड़ पड़ा है। स्व0 सिद्धू के बड़े पुत्र जयदीप सिंह ने बताया कि दोपहर 02 बजे नागेश्वरनाथ शमशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद

यह भी पढ़े : Barabanki News: नहर में 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

13315
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!