Barabanki

UP News: बस्ती में जन्मा एलियन जैसा दिखने वाला विचित्र बच्चा, देखकर दहशत में आए डॉक्टर – विज्ञान के लिए चुनौती बना नवजात

SHARE:

UP News:

यूपी के बस्ती जिले के एक अस्पताल में जन्मा विचित्र बच्चा लोगो के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। एलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे को देखकर जहां डॉक्टर हैरान हैं, वही विज्ञान के लिए भी यह मामला चुनौती बना हुआ है।

Barabanki

बस्ती, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक अस्पताल में जन्मे एक नवजात बच्चे ने सभी को हैरान कर दिया है। बच्चे का रूप इतना असामान्य है कि जन्म के बाद उसे देखकर डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ भी कुछ पल के लिए सहम गया। बच्चे की त्वचा, चेहरे और शारीरिक बनावट सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है, जिस कारण पहली नजर में उसे देखकर लोग एलियन जैसा होने की बातें करने लगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा

 

डॉक्टरों के अनुसार यह मामला दुर्लभ हार्लेक्विन बेबी सिंड्रोम से जुड़ा हो सकता है। बच्चे की त्वचा असामान्य रूप से मोटी, फटी हुई और खिंची हुई दिखाई दे रही है, जिससे आंखें और होंठ भी अलग तरह से नजर आ रहे हैं। इस स्थिति के चलते डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह सतर्क हो गए हैं।

UP News: बस्ती में जन्मा एलियन जैसा दिखने वाला विचित्र बच्चा, देखकर दहशत में आए डॉक्टर - विज्ञान के लिए चुनौती बना नवजात

फिलहाल बच्चे की बायोप्सी, केयरिया टाइमिंग और अन्य मेडिकल जांचें कराई जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक बच्चे की यह हालत प्रोटीन और म्यूकस के निर्माण में गड़बड़ी तथा त्वचा संबंधी आनुवंशिक कमी के कारण हो सकती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता के भतीजे की इलाज के दौरान मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दुर्लभ मामले ने न सिर्फ आम लोगों बल्कि चिकित्सा जगत को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

डॉक्टरों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्चे की यह असामान्य स्थिति किस कारण से उत्पन्न हुई है और आगे उसका इलाज किस तरह किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1690
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?