Barabanki

UP News: पत्नी से वीडियो कॉल पर हुई कहासुनी, सऊदी अरब में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा कोहराम

SHARE:

UP News: पत्नी से वीडियो कॉल पर हुई कहासुनी, सऊदी अरब में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर के युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान हुई घटना, शव भारत लाने में देरी, परिजन सऊदी में अंतिम संस्कार पर कर रहे विचार।

Barabanki

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश | 12 फरवरी 2026

जनपद मुजफ्फरनगर के एक 28 वर्षीय युवक ने सऊदी अरब में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार घटना उस समय हुई जब युवक भारत में मौजूद अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और शव को भारत लाने की प्रक्रिया में आ रही देरी को लेकर चिंता जताई जा रही है।

 

पहली विदेश यात्रा, परिवार के लिए बनी बड़ा सदमा

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी 28 वर्षीय साजिद 16 अगस्त 2025 को पहली बार सऊदी अरब गया था, जहां वह फैमिली ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि विदेश में काम कर वह अपने बच्चों और परिवार का भविष्य बेहतर करेगा, लेकिन यह यात्रा उसके जीवन की आखिरी यात्रा साबित हुई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

4 फरवरी को हुई घटना, पत्नी ने दी परिजनों को सूचना
परिजनों ने बताया कि 4 फरवरी 2026 को साजिद अपनी पत्नी गुलअफ़्शा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद साजिद ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इसकी जानकारी पत्नी द्वारा भारत में परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

फाइल फ़ोटो: साजिद (मृतक)

शव आने में देरी, सऊदी में अंतिम संस्कार पर विचार

परिवार का कहना है कि सऊदी अरब में कानूनी और कागजी औपचारिकताएं काफी लंबी होती है, जिसके चलते शव को भारत लाने में कई दिन लग सकते हैं। घटना को एक हफ्ता से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हों पाई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुरानी गल्ला मंडी में सैंपलिंग कार्रवाई पर बवाल, व्यापारी नेता ने लगाया ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप



इसी वजह से परिजन अब साजिद का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में ही कराने पर विचार कर रहे हैं, जहां उसका एक छोटा भाई और ममेरा भाई भी मौजूद है।

 

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया गया कि साजिद की शादी वर्ष 2020 में बरला गांव निवासी गुलअफ़्शा से हुई थी। दंपति के दो छोटे बेटे हैं। पति की असमय मौत के बाद पत्नी और बच्चों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।

UP News: पत्नी से वीडियो कॉल पर हुई कहासुनी, सऊदी अरब में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा कोहराम
फ़ोटो: मुजफ्फरनगर में साजिद के शोकाकुल परिजन

परिजनों ने की दूतावास से मदद की अपील

साजिद के बड़े भाई मोहम्मद खालिद ने बताया कि घटना के बाद परिवार को ओर से भारतीय दूतावास को ईमेल के माध्यम से सूचना दी गई है। दूतावास की ओर से संपर्क तो किया गया है, लेकिन स्थानीय कानूनी प्रक्रिया धीमी होने के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फतेहपुर वन रेंज में वन माफियाओ का आतंक, रात के अंधेरे में काट डाले हरे-भरे आम के चार पेड़

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1913
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?