Barabanki

Gujrat News: दवा खाकर से’क्स करता था पति, बीवी ने चूहे मार दवा खिलाकर मार डाला; लेकिन…एक गलती से खुल गया भेद

SHARE:

Gujrat News

सूरत में बिहार निवासी युवक हैदर अली की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगा है। शव दफनाने की जल्दबाज़ी से मामला खुला, आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Gujrat

सूरत, गुजरात।

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला हैदर अली, जो मुंबई में काम करता था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या का साजिश कथित तौर पर उसकी पत्नी इशरत जहां ने रची थी।

 

दूध में ज़हर मिलाया, फिर गला दबाकर हत्या

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की रात हैदर अली सूरत पहुंचा था। आरोप है कि उसी रात पत्नी इशरत जहां ने उसे दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दी। जब ज़हर का असर होने लगा और हैदर की हालत बिगड़ गई, तब कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नवागत थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने पत्रकारों के साथ की शिष्टाचार बैठक, अपराध नियंत्रण व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता

घटना के बाद खुद को निर्दोष दिखाने के लिए इशरत पति हैदर को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

शव दफनाने की जल्दबाजी से खुला भेद

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक के भाई ने शव को बिहार ले जाकर अंतिम संस्कार करने की बात कही, लेकिन इशरत जहां सूरत में ही शव दफनाने पर अड़ गई। इस असमान्य और संदिग्ध व्यवहार से परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मदरसा VRS घोटाला उजागर, नियमावली में प्रावधान न होने के बावजूद बांटे गए वीआरएस; नई भर्तियों के लिए रची गई साजिश - अब लटकी कार्रवाई की तलवार

 

पूछताछ में अलग-अलग बयान, पुलिस जांच जारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या की जो वजह बताई वो और भी चौंकाने वाली थी। इशरत का दावा है कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले हैदर कुछ दवाओं का सेवन करता था, जिससे वो परेशान हो जाती थी। हालांकि पुलिस इन बयानों की सत्यता की जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपी पत्नी इशरत जहां पुलिस हिरासत में है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल्स के आधार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़, सुसाइड नहीं मर्डर का शक़; शासकीय अधिवक्ता समेत तीन पर FIR दर्ज

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?