Barabanki

Barabanki: मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर मिला बाराबंकी के युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

Barabanki: मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी युवक का शव मध्य प्रदेश के कटनी में रेलवे ट्रैक पर मिला।

घर लौटते समय आखिरी कॉल में खतरे की बात कही थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 अप्रैल 2026

बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी एक युवक का शव मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

 

परिवार की जिम्मेदारी निभाने गया था मध्य प्रदेश

मृतक अरुण कुमार (31) ग्राम राजापुर निवासी पूर्व प्रधान जगदीश यादव का पुत्र था, जो बीते एक वर्ष से मध्य प्रदेश के कटनी में एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम कर रहा था।

वह अपने बूढ़े माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों की परवरिश के लिए प्रदेश से बाहर मजदूरी कर रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भीम आर्मी के झंडे का अपमान, विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; हंगामे के बाद दर्ज हुई FIR

आखिरी कॉल में जताया था जान का खतरा

परिजनों के अनुसार, 31 मार्च को अरुण कुमार चित्रकूट एक्सप्रेस से घर लौटने के लिए निकला था।

रात करीब 10 बजे उसकी अंतिम बार परिजनों से मोबाइल पर बात हुई, जिसमें वह काफी घबराया हुआ था।

उसने कहा कि “मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है और मेरी जान को खतरा है।”

इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका।

सफर के दौरान क्या हुआ, बना बड़ा सवाल

जानकारी के मुताबिक कटनी से लखनऊ तक चित्रकूट एक्सप्रेस को पहुंचने में लगभग 11 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या अरुण कुमार लखनऊ तक पहुंचा भी या नहीं, क्योंकि उसका शव उसी क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास मिला जहां से वह ट्रेन में सवार हुआ था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

मोबाइल की अंतिम लोकेशन भी गुरुवार सुबह 8 बजे तक सक्रिय बताई जा रही है, जो मामले को और संदिग्ध बना रही है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह युवक ने अंतिम कॉल में खतरे की बात कही और फिर उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।

परिवार में मचा कोहराम

इस घटना के बाद मृतक की पत्नी, दो छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव को लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो चुके हैं।

जांच के बाद ही खुलेगा रहस्य

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि यह हादसा है या कोई साजिश।
स्थानीय लोगों और परिजनों की नजर अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बांसा शरीफ मेले में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, उलेमाओं ने दिया एकता और इंसानियत का संदेश

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2000
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?