Barabanki

Barabanki: पल्हरी चौराहे से अगवा कर युवक की बेरहमी से पिटाई, मोबाइल तोड़ा; हाथ-पैर बांध कर बाग में छोड़ गए बदमाश

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के पल्हरी चौराहे से युवक को बहाने से अगवा कर बदमाशों ने बुरी तरह पीटा। मोबाइल तोड़कर हाथ पैर बांधे, मरा समझकर बाग में छोड़ा। घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पल्हरी चौराहे से एक युवक को बहाने से ले जाकर बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों ने युवक का मोबाइल फोन तोड़ दिया, हाथ-पैर बांधकर लात घूंसो से और किसी भारी वस्तु से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। बदमाश युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला लौताबाद, पल्हरी चौराहा निवासी नफीस पुत्र मोहम्मद रईस ऑटो इलेक्ट्रिशन का कार्य करते है। नगर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में नफीस ने बताया कि 3 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान बंद करने के बाद पल्हरी चौराहे पर खस्ता लेने गया था। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया, नाम पूछा और यह कहकर साथ चलने को कहा कि उसके रिक्शा की वायरिंग खराब है और परिवार साथ होने के कारण वह तत्काल मदद चाहता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों व सभासदों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया जोर

 

अवैध तमंचा दिखाकर किया अपहरण

नफीस के अनुसार, उसने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए अगले दिन आने को कहा, लेकिन काफी मिन्नत करने पर वह उसके साथ मोटरसाइकिल से जैदपुर रोड की ओर चल पड़ा। रास्ते में पीछे से एक और मोटरसाइकिल आई, जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों ने उसे कट्टा लगाकर धमकाया और शोर मचाने या भागने पर जान से मारने की धमकीं दी।

 

मृत समझकर मौके पर छोड़कर हुए फरार 

इसके बाद आरोपी नफीस को जैदपुर रोड पर जरहरा के पास एक बाग में लें गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया, हाथ पैर बांध दिए और लात-घूंसो के साथ किसी भारी वस्तु से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह और आरती रावत ने किया शुभारंभ 

 

राहगीरों के फोन से परिजनों को दी सूचना

होश में आने के बाद नफीस किसी तरह सड़क तक पहुंचा और राहगीरों की मदद से अपने पिता को फोन किया। सूचना मिलते ही परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नफीस को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पीड़ित नफीस ने बताया कि इससे पहले भी उसने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका संदर्भ आईडी नंबर 40017625078660 है। उसे आशंका है कि यह हमला उसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रहीं है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा - प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?