Barabanki

Barabanki: ई-रिक्शा रिपेयरिंग शॉप से चार बड़ी बैटरी उठा ले गए अज्ञात चोर, एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के बेलहरा कस्बे में ई रिक्शा मरम्मत की दुकान से रात में चार बड़ी बैटरियां चोरी हो गई। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलहरा में चोरी की एक घटना सामने आई है। बेलहरा कस्बा स्थित मौर्य मार्केट, बैंक ऑफ इंडिया के पास ई-रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान से अज्ञात चोरों ने रात के समय चार बड़ी बैटरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कछुवाहन पुरवा वार्ड निवासी मोहित पुत्र विनोद सिंह की बेलहरा कस्बे में “मोहित इंटर प्राइजेज” के नाम से दुकान है, जहां ई-रिक्शा की मरम्मत का कार्य किया जाता है। रोज़ की तरह सोमवार की शाम मोहित अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे बने दरवाज़े से अंदर घुस आए और वहां रखी चार बड़ी बैटरियां चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जनगणना ड्यूटी की अव्यवस्थाओं पर भड़का शिक्षक संघ: सांसद और शिक्षक एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब मोहित ने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने तत्काल इसकी लिखित तहरीर स्थानीय पुलिस चौकी पर दी। अपनी तहरीर में पीड़ित दुकानदार ने दुकान पर काम करने वाले सुहेल नामक युवक पर चोरी का संदेह जताया है।

इस संबंध में स्थानीय चौकी प्रभारी अरविंद पटेल ने बताया कि जिस व्यक्ति पर संदेह जताया गया है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 17 लाख रुपये के 85 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए; 7 माह में 1.56 करोड़ के 785 फोन रिकवर

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।

रिपोर्ट – नीरज निगम

संबंधित खबरें
Barabanki: शातिर जालसाज ने फर्जी फ़ोटो और जाली वोटर आईडी लगाकर दूसरे की जमीन का कर दिया एग्रीमेंट, उप निबंधक कार्यालय की भूमिका पर भी उठे सवाल 

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: "अपहरण कर बेरहमी से पीटा, जूते पर नाक रगड़ कर मंगवाई माफी"—सपा नेता ने करणी सेना के पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?