Barabanki

बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक बना मौत का फरिश्ता: कार को 300 मीटर तक घसीटा; बाल-बाल बचे सवार

SHARE:

बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक ने क्विड कार को जोरदार टक्कर मारकर 300 मीटर तक घसीटा।

हादसे में कार सवार घायल हो गए जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को हटाने के आदेश से हड़कंप, वेतन और पीएफ कटौती को लेकर फूटा आक्रोश

लखनऊ से लौट रहे थे कार सवार, तभी हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी अंशुमान वर्मा रविवार देर रात अपनी क्विड कार संख्या UP 32 HM 3383 से लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हैदरगढ़ बायपास के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक संख्या BR 28 GB 8803 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयावह थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और ट्रक उसे करीब 300 मीटर तक घसीटता चला गया। सड़क पर चिंगारियां और तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक पर धारदार हथियार से हमला, पत्नी से भी मारपीट

कार सवार घायल, सिर में आई गंभीर चोट

इस हादसे में कार में सवार सौरभ वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं अन्य सवार भी हादसे के बाद बुरी तरह सहम गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू कराया।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

घटना के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अंशुमान वर्मा की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: शौच से लौट रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, सिर धड़ से अलग; चालक गिरफ्तार

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22949
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई