Barabanki

Barabanki: लखनऊ-गोंडा हाईवे पर दर्दनाक हादसा—सड़क पर गिरे युवक को बस ने रौंदा, मौके पर मौत; नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

SHARE:

Barabanki:  रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोंडा हाईवे पर बस से गिरकर एक युवक की पहिए के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे के बाद बस मौके से फरार हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-गोंडा हाईवे पर अज्ञात बस से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर जा रही एक बस से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मरीज रेफर करने पर जिला अस्पताल में हंगामा, CUG फोन तोड़ा; डॉक्टरों व स्टाफ से भी अभद्रता

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक के गिरते ही बस उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जाम खुलवाकर यातायात कराया गया बहाल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके कर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

पुलिस ने यातयात को डायवर्ट कर हाईवे पर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki Car Fire News – चलते-चलते कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक काला लोवर और बनियान पहने हुए था। उसके पैरो में न तो चप्पल थी और न ही जूते।

पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही अज्ञात बस की तलाश भी की जा रही है।

 

जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बस की पहचान की जा सके और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  हजारों जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए वितरित किए कंबल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्व0 पिता की याद में आयोजित किया कार्यक्रम

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2088
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?