Barabanki

बाराबंकी में थाना समाधान दिवस पर DM-SP ने सुनी जनसमस्याएं: शिकायतें मिलने पर जताई नाराज़गी, बोले- “जमीन विवादों का मौके पर जाकर करें समयबद्ध निस्तारण”

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आमजन की शिकायतें सुनीं।

अधिकारियों को लंबित भूमि विवादों का मौके पर जाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। थाना सफदरगंज में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबित एवं संवेदनशील भूमि विवादों को चिन्हित कर संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड को लेकर वकीलों का ज़ोरदार प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव

भूमि विवादों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाई। अधिकारी द्वय ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस क्रम में जाटा बरौली निवासी सुमित्रा उर्फ कंचना एवं रसौली निवासी रामहेत के बीच चल रहे विवाद, तिवारी का पुरवा निवासी आरती तिवारी और सरोज तिवारी के विवाद, अम्बौर निवासी शिवाकर एवं रमेश कुमार से संबंधित प्रकरण तथा पंडरा निवासी निर्भय सिंह एवं दारा सिंह के बीच चल रहे विवादों की मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौहत्या आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी मामलों की निस्तारण आख्या निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत की जाए।

 

 

पुराने मामलों की भी हुई समीक्षा, शिकायतकर्ताओं से लिया गया फीडबैक

समाधान दिवस के दौरान केवल नई शिकायतों पर ही नहीं बल्कि पूर्व में आए मामलों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुराने मामलों की निस्तारण रिपोर्ट का अवलोकन किया और कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर फीडबैक भी लिया।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी की हैदरगढ़ CHC में बड़ा खेल: मुफ्त जांच सुविधा के बावजूद बाहर से कराई जा रही जांच, मरीजों को बाहर की दवाएं लेने को किया जा मजबूर

कई प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3754
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई