Barabanki

Barabanki News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, 14 हजार रुपये नकद समेत फ्रिज, कूलर और पूरी गृहस्थी जलकर राख

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर चौकी अंतर्गत शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।

हादसे में 14 हजार रुपये नकद सहित फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजने की बात कही।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र की इस्लामपुर चौकी अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में 14 हजार रुपये नकद, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 15 दिनों से खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल: एक दूसरे पर दोष मढ़ रहे जिम्मेदार, सैकड़ों बीघा फसल सूखने की कगार पर; किसानों ने किया प्रदर्शन

दोपहर में अचानक उठीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार इस्लामपुर चौकी क्षेत्र निवासी मोहम्मद शकील के घर में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बैठे हुए थे।

कुछ ही देर बाद घर के अंदर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नकदी समेत लाखों का घरेलू सामान जलकर नष्ट

हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित परिवार के अनुसार आग में—फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, बेड, अलमारी, सिलाई मशीन, कपड़े, मोबाइल फोन, राशन व अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री जलकर नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टीईटी परीक्षा के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का BSA कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन, PM को भेजा ज्ञापन 

इसके अलावा बैग में रखे 14 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए।

पुलिस और राजस्व विभाग ने किया मौके का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

हल्का लेखपाल शनिकांत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

एसडीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट, मिल सकती है आर्थिक सहायता

राजस्व विभाग ने मौके पर हुए नुकसान का आकलन कर लिया है। लेखपाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को भेजी जाएगी, ताकि शासन की ओर से निर्धारित नियमों के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नए कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों का चक्का जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खुलवाया रास्ता; कई हिरासत में

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

बाराबंकी के पूर्व MLC हरगोविंद सिंह की शानदार पहल, राम भक्तो के लिए लोधेश्वर धाम से अयोध्या तक निःशुल्क रामरथ सेवा का शुभारंभ; भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23279
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?