Barabanki

बाराबंकी में बड़ी चोरी: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नगदी समेत लाखों के जेवरात लेकर फरार

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज गांव में चोरी की बड़ी वारदात।

चोरों ने रात के समय घर में घुसकर 23 हजार रुपये नगद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापगंज में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार प्रतापगंज निवासी रोहित कुमार मौर्य पुत्र मुन्नालाल अपने परिवार के साथ रात में भोजन करने के बाद अलग-अलग कमरों में सो गए थे। इसी दौरान देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती सामान को चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki Murder Case – 18 वर्षीय युवक की हत्या, नाले में मिला शव, इलाके में सनसनी

दो मंगलसूत्र, सोने की चैन और नगदी लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से दो मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, दो जोड़ी झुमके, पांच साड़ियां और करीब 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। जांच करने पर बक्से का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखे जेवरात व नगदी गायब थे। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं और महिला ई-रिक्शा चालक का सम्मान, आंशिका तिवारी बनीं ‘मिशन शक्ति प्रभारी’

मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो युवतियां समेत चार लोग हिरासत में

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22986
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?