Barabanki

Barabanki: खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, बाराबंकी पुलिस ने ₹16 लाख कीमत के 78 फोन कराए बरामद

SHARE:

Barabanki: जनपद पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 78 गुम मोबाइल फोन (करीब 16 लाख रुपये) बरामद कर मालिकों को सौंपे।

जानिए कैसे काम करता है CEIR और मोबाइल रिकवरी प्रक्रिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 अप्रैल 2026

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइल फोन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल और सभी थाना स्तर की टीमों ने मिलकर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग किया।

तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के जरिए कुल 78 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है।

मोबाइल मालिकों को सौंपे गए फोन, लोगों में खुशी

05 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अवध मॉल के सामने भीषण सड़क हादसा, उल्टी दिशा से आ रही Nexon EV ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर; कई घायल

अपने खोए हुए मोबाइल और महत्वपूर्ण डेटा वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

5 महीनों में 1 करोड़ से अधिक के मोबाइल बरामद

बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने पिछले 5 महीनों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए:

  • 550 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए
    जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये है
  • यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी दक्षता और सक्रियता को दर्शाती है।

पुलिस की अपील – तुरंत करें शिकायत दर्ज

बाराबंकी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो:

यह भी पढ़ें  Barabanki: मस्जिद में चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं
या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें
यह पोर्टल मोबाइल को ट्रैक, ब्लॉक और रिकवर करने में मदद करता है।

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए। साथ ही निम्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई:

📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930
🌐 वेबसाइट: cybercrime.gov.in

अभियान में शामिल पुलिस टीम

इस सफल अभियान में सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे:

  • उ0नि0 अजय सिंह (प्रभारी सर्विलांस सेल)
  • उ0नि0 मिथिलेश चौहान
  • हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मजहर अहमद
  • हे0का0 चन्द्रभान, बृजेश कुमार
  • का0 प्रवीण शुक्ल, शैलेन्द्र कुमार
  • का0 अंकुर, रवीन्द्र कुमार
  • एवं समस्त थाना स्तर की CEIR टीम
यह भी पढ़ें  Barabanki: महिला समेत 4 तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, फर्जी खबर चलाने की धमकी देकर करते थे अवैध वसूली

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2070
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?