Barabanki

Barabanki: ब्यूटी पार्लर, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपाय

SHARE:

Barabanki: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ब्यूटी पार्लर व सार्वजनिक स्थानों पर चलाया अभियान।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश| 04 अप्रैल 2026

जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

ब्यूटी पार्लर, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया अभियान

इस अभियान के अंतर्गत महिला उपनिरीक्षक किरण देवी, रुबी उत्तम एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी ने क्षेत्र के ब्यूटी पार्लर, मॉल तथा महिलाओं और बालिकाओं के आवागमन वाले प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नुक्कड़ नाटक से लोगों को रोड सेफ़्टी नियमों के प्रति किया जागरूक, हेलमेट-सीट बेल्ट व सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश

इस दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद महिलाओं और संचालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।

महिलाओं को बताए गए हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाएं

पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1076, 1090, 112, 108, 102, 101, 1930, 181 एवं 1098—की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली नगर का सीयूजी नंबर 9454403067 भी साझा किया गया, ताकि महिलाएं सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लापरवाही! समय पर वितरित न होने के चलते एक्सपायर हो गई लाखों रुपए कीमत की दवाएं, अधिकारी बोले.. "जांच के बाद होगी कार्रवाई"

महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।
महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा महसूस होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।

महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा के प्रति विश्वास

इस जागरूकता अभियान के बाद क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है।

पुलिस की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस की समझाइश से सुलझा घरेलू विवाद, मिशन शक्ति टीम की पहल से परिवार में लौटी खुशियां

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2008
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?