Barabanki

Barabanki: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki News: मसौली में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा मसौली थाना मुख्यालय के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे पर चौधरी फिलिंग स्टेशन के निकट हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को वाहन रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

मसौली में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव निवासी रामचंदर यादव का 30 वर्षीय पुत्र ललित यादव बुधवार देर शाम बाइक से बाराबंकी से रामनगर की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: जैदपुर इमामबाड़े से चोरी हुए 3 अलम बरामद, पुलिस ने आरोपी को ₹1.97 लाख नकदी के साथ दबोचा

बताया गया कि जैसे ही ललित यादव मसौली थाना मुख्यालय से पहले चौधरी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ललित बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर हुई मौत

हादसे की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लाखों खर्च के बाद भी "सफेद हाथी" बना सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच जाने को मजबूर महिलाएं व युवतियां

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ वाहन की तलाश में जुटी है।

ललित की मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

ललित यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार और गांव के लोगों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवक की अचानक हुई मौत से फतेहउल्लापुर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताते हुए अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन की तलाश

मसौली पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हादसे के बाद फरार हुए वाहन की पहचान करना है। घटनास्थल और आसपास के इलाके में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मातम में बदली खुशियां - शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 55 वर्षीय व्यक्ति के सीने में लगी गोली; हालत गंभीर

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22873
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?