Barabanki

बाराबंकी में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, चोरी-छिपे शव के अंतिम संस्कार की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का दावा है कि शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे स्थित ग्राम्यांचल पीजी कॉलेज के पास एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया, जबकि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन व हुंडई क्रेटा कार के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

पिता का आरोप — शादी के बाद से बेटी को किया जाता था प्रताड़ित

जानकारी के अनुसार मृतका माधुरी की शादी वर्ष 2023 में अमेठी जनपद के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र स्थित अवस्थी का पुरवा गांव निवासी विशाल तिवारी पुत्र विष्णु कुमार तिवारी के साथ हुई थी। वर्तमान में ससुराल पक्ष हैदरगढ़ क्षेत्र में रह रहा था।

मृतका के पिता शीतला प्रसाद निवासी लालता पुरवा मजरे महुलारा थाना रामसनेहीघाट ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति, सास, ससुर और देवर द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।

परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह ससुराल पक्ष ने मिलकर माधुरी की हत्या कर दी।

 

शव देखने तक नहीं दिया, अंतिम संस्कार की तैयारी का आरोप

मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जब वह सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचे तो उन्हें शव तक नहीं देखने दिया गया। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष शव को पुस्तैनी गांव ले जाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस के लिए गेम चेंजर बना AI आधारित ‘यक्ष एप’, मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सूचना पुलिस तक नहीं पहुंचती तो बिना जांच के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाता।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं, वहीं मायके पक्ष न्याय की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: तीन दिन बाद भी गुनगुन का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, कोतवाली में ही धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर विवाहिता की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3768
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई