Barabanki

Barabanki: हैनीमैन जयंती पर लगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों छात्रों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

Barabanki: हैनीमैन जयंती के अवसर पर प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा हेल्थ मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।

कैंप में छात्रों का मुफ्त डेंटल और जनरल चेकअप किया गया तथा जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 अप्रैल 2026

बाराबंकी में हैनीमैन जयंती के अवसर पर प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (PDA) द्वारा एक विशेष हेल्थ मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप श्री महावीर जैन विद्यालय, कमरिया बाग में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

छात्रों का डेंटल और जनरल हेल्थ चेकअप

कैंप के दौरान विद्यालय के बच्चों का डेंटल (दांत) और जनरल हेल्थ चेकअप किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: देवा नहर के पास सड़क हादसा, अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल; लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से स्टेशनरी सामग्री और बिस्कुट भी वितरित किए गए।

डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

कैंप में प्रमुख रूप से डॉ. सईदुर्रहमान, डॉ. मो. शोएब, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र पांडे, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. इकबाल और डॉ. विश्वास सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. सईदुर्रहमान ने हैनिमैन के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया और बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति आज भी समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मल्लाहन का पुरवा गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, लंबे समय से बीमारी से थी परेशान

 

वक्ताओं ने दी शुभकामनाएं और संदेश

कार्यक्रम में डॉ. अनिल जैन, डॉ. शिव नंदन यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. धर्मेंद्र पांडे और डॉ. फुरकान सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए हैनीमैन जयंती की शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ

इस अवसर पर डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. अबू बकर, डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा, डॉ. पी.पी. दुबे, डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. रोहित गुप्ता और अभिषेक गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki News – हैदरगढ़ में संविदा विद्युत कर्मियों ने लगाया शोषण का आरोप, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2157
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?