Barabanki

Barabanki News: आम की बाग में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में CHC से जिला अस्पताल रेफर

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 30 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक द्वारा आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने समय रहते युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सपाइयों ने फूलमालाओं से लादकर किया नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का ज़ोरदार स्वागत

आम के पेड़ पर शर्ट के सहारे लगाया फंदा

जानकारी के अनुसार कटकिन गांव निवासी अनुज (20 वर्ष) पुत्र परशुराम गुरुवार दोपहर नहर कोठी के निकट स्थित आम के बाग में पहुंचा। वहां उसने अपनी शर्ट के सहारे पेड़ से फांसी लगाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

परिजन गंभीर हालत में अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुंघटेर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, ₹25 लाख के चांदी आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए बेख़ौफ़ चोर

पुलिस कर रही मामले की जांच

घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार मौर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

आत्महत्या के प्रयास का कारण अब तक अज्ञात

परिवार के लोगों ने अभी तक किसी स्पष्ट वजह की जानकारी नहीं दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन से झुलसे युवक की मौत के बाद हंगामा: आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान व जेई पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22897
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई