Barabanki: घाघरा नदी में छोड़ी गईं 2 लाख मछलियों की अंगुलिकाएं, पर्यावरण संतुलन और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल

Barabanki:

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में घाघरा नदी पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 2 लाख मछलियों की अंगुलिकाएं छोड़ी गईं। एमएलसी अंगद सिंह ने पहल की, जिससे नदी की स्वच्छता और मछुआ समुदाय के रोजगार में होगा सुधार।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित घाघरा नदी के संजय गांधी सेतू पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल की गई।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य (MLC) अंगद सिंह ने स्वयं 2 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं (मछलियों के बच्चों) को नदी में छोड़ा। इस अभियान का उद्देश्य नदी की स्वच्छता, जल प्रदूषण में कमी और जलीय पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखना है।

 

नदी संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में कदम

एमएलसी अंगद सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप घाघरा नदी के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों की मछलियां छोड़ी गई हैं।

उन्होंने कहा कि “ये मछलियां बड़ी होकर नदी के जल प्रदूषण को जैविक रूप से नियंत्रित करने में मदद करेंगी और जल की गुणवत्ता में सुधार लाएंगी।”

 

मछुआ समुदाय को मिलेगा रोजगार

सदस्य विधान परिषद ने कहा कि इस पहल से मछुआ समुदाय को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि नदियों के संरक्षण और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है।

 

2 लाख रोहू-कतला प्रजाति की मछलियां छोड़ी गईं

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अच्छे लाल निषाद ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 2 लाख रोहू, कतला और नयन प्रजाति की मछलियों की अंगुलिकाएं नदी में छोड़ी गई हैं। इन मछलियों की खरीद उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम की अयोध्या हैचरी से की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य नदियों में मछलियों की संख्या बनाए रखना और स्थायी मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देना है।

 

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी विवेक निगम, मत्स्य निरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार, प्रधान लैन अब्दुल मन्नान, तथा मड़ना के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह सहित कई मत्स्य पालक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

यह भी पढ़ें..

 

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!