Barabanki

Barabanki:  ग्राम प्रधान को धमकाने व एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप, महिला पत्रकार समेत चार पर केस दर्ज

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में कथित महिला पत्रकार समेत चार लोगों पर गौशाला में जबरन घुसने, ग्राम प्रधान को धमकाने और एक लाख रुपए की ‘रंगदारी’ मांगने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित महिला पत्रकार समेत चार लोगों पर ग्राम प्रधान और गौशाला के केयरटेकर को धमकाने और एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर महिला पत्रकार सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

गौशाला में जबरन घुसने का आरोप

मामला सिरौलीगौसपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत औलियालालपुर स्थित गौशाला से जुड़ा है। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र वर्मा के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को वाहन संख्या UP 32 QW 7630 से कथित महिला पत्रकार रूबी अवस्थी, विशाल गुप्ता और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति गौशाला में पहुंचे और बिना अनुमति जबरन अंदर घुस गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

गौशाला में मौजूद केयरटेकर राम सहारे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सभी लोग जबरन भीतर चले गए और गौवंश की देखभाल में अनियमितता और गौतस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाने लगे।

 

खबर चलाने और बदनाम करने की धमकी

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां कथित महिला पत्रकार रूबी अवस्थी, विशाल गुप्ता और उनके साथ मौजूद लोगों ने प्रधान और केयरटेकर के साथ गाली-गलौज की। प्रधान द्वारा गौवंश को नियमानुसार चारा-पानी दिए जाने और किसी भी तरह की गौतस्करी में शामिल न होने की बात कहने के बावजूद आरोपियों ने खुद को पत्रकार बताते हुए खबर चलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम की मौजूदगी में बना खड़ंजा, टीम के जाते ही दबंगों ने उखाड़ डाला; ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

 

एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप

प्रधान का आरोप है कि कथित पत्रकारों ने ख़बर के ‘मैनेजमेंट’ के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर महिला पत्रकार रूबी अवस्थी द्वारा फर्जी छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी गई। जब प्रधान ने रुपए देने से इनकार किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकीं देते हुए मौके से चले गए।

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र वर्मा की तहरीर पर सफदरगंज थाना पुलिस ने कथित महिला पत्रकार रूबी अवस्थी और विशाल गुप्ता सहित चार लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, धमकी, गाली-गलौज और मारपीट से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमर चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?