Barabanki

Barabanki: खेत में बकरियां घुसने को लेकर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला; हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki: फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरोलिया गांव में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में 45 वर्षीय सतीश वर्मा पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल सतीश को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान सतीश वर्मा (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव की कुछ बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुस गईं और पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान इस बात पर नाराज़ हुई नोडल अधिकारी नीना शर्मा (IAS), डॉक्टरों को दिए यह सख़्त निर्देश

ग्रामीणों ने पहले शांत कराया था विवाद

बताया जा रहा है कि उस समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद यह विवाद फिर से भड़क गया।

रास्ते में घेरकर किया हमला

घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा के अनुसार, कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने के लिए घर से निकले, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।

धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से हमला

आरोप है कि मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने सतीश पर धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार

घटना के बाद आरोपियों के अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेलहरा प्राथमिक केंद्र में 150 मरीजों को फल वितरण, सैम खान फाउंडेशन ने मानवता का दिया संदेश
पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर रेफर

पुलिस ने घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

गांव में पुलिस बल तैनात, जांच शुरू

घटना के बाद गांव में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी और सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने अनफिट स्कूली वाहनों पर चलाया चाबुक, 2 वाहन सीज, 16 का चालान

एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1621
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?