Barabanki

Barabanki: शहर में दिन दहाड़े लूट की वारदात, CBSE बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से लौट रही टीचर अज्ञात महिलाओं का बनी शिकार

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र में CBSE परीक्षा ड्यूटी से लौट रही 62 वर्षीय शिक्षिका की दिनदहाड़े सोने की चेन पार।

सेंट एंथनी स्कूल से लौटते समय ऑटो में बैठी दो अज्ञात महिलाओं पर शक, पुलिस CCTV खंगाल रही है।
Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

नगर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी समाप्त कर ऑटो से घर लौट रही 62 वर्षीय शिक्षिका के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन पार कर दी। घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सेंट एंथनी स्कूल में थी CBSE परीक्षा ड्यूटी

पीड़िता अल्का श्रीवास्तव पत्नी संत कुमार, निवासी महर्षि नगर, लखपेड़ाबाग ने नगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी 2026 को सिविल लाइन स्थित सेंट एंथनी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा ड्यूटी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह ऑटो से घर लौट रही थी।

ऑटो में बैठी दो अज्ञात महिलाएं, गायब हुई सोने की चेन

यह भी पढ़ें  Barabanki: आर्थिक तंगी ने मातम में बदली त्योहार की खुशियां, नए कपड़े न मिलने से आहत किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
पीड़िता के अनुसार जब ऑटो बस स्टॉप के पास पहुंचा तो साड़ी पहने दो अज्ञात महिलाएं उनके अगल-बगल आकर बैठ गई। नगर कोतवाली के आगे सीएमओ कार्यालय के निकट ऑटो रुकवाकर उन्होंने समय पूछा और फिर दोनों महिलाएं उतरकर चली गई।

ऑटो आगे बढ़ने पर शिक्षिका को एहसास हुआ कि उनके गले से सोने की चेन गायब है

यह भी पढ़ें  Barabanki: न्यू उपवन रेस्टोरेंट का खाना खाकर मरते-मरते बचा परिवार, FSDA की छापेमारी में मिली दूषित खाद्य सामग्री; मचा हड़कंप

बड़ेल चौकी और नगर कोतवाली में शिकायत

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ बड़ेल चौकी और नगर कोतवाली बाराबंकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात महिलाओं की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

दिनदहाड़े वारदात से शहर में दहशत

दिन के समय हुई इस वारदात से शहरवासियों में भय का माहौल है। लोग नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  Barabanki: दलित परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देकर महिला-युवती के साथ मारपीट; पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप - एसपी से न्याय की गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2088
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?