Barabanki

Barabanki: दबंगों ने दलित पूर्व प्रधान को लात-घूंसो से पीटा, धारदार हथियार से भी हमले का आरोप; थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एसपी से न्याय की गुहार

SHARE:

Barabanki: कुर्सी थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान सहजराम रावत ने जमीनी विवाद में मारपीट और हमले का लगाया आरोप

एसपी अर्पित विजयवर्गीय को प्रार्थना पत्र दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने का आरोप, जांच की मांग।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में ग्राम गंगौली निवासी पूर्व प्रधान सहजराम रावत ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने उन्हें लात-घूंसो से पीटा और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

 

पानी टंकी के पास दुकान पर बैठने के दौरान हुआ विवाद

प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 17 फरवरी 2026 की है। सहज राम रावत गंगौली गांव में पानी टंकी के पास पंकज की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान महमूदुल निवासी अनवारी, अफसार तथा पड़री गांव निवासी रेहान, निसार, रूमान (पुत्र मास्टर) समेत दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आरएसएस को "भारत का सबसे बड़ा आतंकी संगठन" बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, कांग्रेस नेता पर FIR 

आरोप है कि आरोपियों ने किसी ज़मीनी विवाद को लेकर चर्चा शुरू की। पीड़ित द्वारा जमीन संबंधी जानकारी से इंकार करने पर आरोपी भड़क गए।

मारपीट और धारदार हथियार से हमले का आरोप

पीड़ित को आई गंभीर चोट, थाना स्तर पर नहीं हुई कार्रवाई

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसो से मारपीट की। साथ ही एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बंपर पर लटके युवक को लेकर हाईवे पर 2 KM तक दौड़ता रहा डीसीएम वाहन, सीसीटीवी में क़ैद हुई रौंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें 

सहज राम का कहना है कि उन्होंने तत्काल थाना कुर्सी पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

 

एसपी कार्यालय में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

पूर्व प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सुबेहा में इफ़्तार पार्टी का आयोजन, रोज़ेदारों ने मांगी देश में अमन-चैन, भाईचारे और शांति की दुआएं 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2088
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?