Barabanki:
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के डढियामऊ गांव के बाहर एक 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चिलवल के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
ज़िले के मसौली थाना के ग्राम डढियामऊ में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक चिलवल के पेड़ से एक 15 वर्षीय किशोर का शव मफलर के सहारे लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त ग्राम डढियामऊ निवासी मुजीब उर रहमान पुत्र बाबू के रूप हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामें की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम डढियामऊ के कुछ बच्चे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गाँव के बाहर जंगल में बकरी चराने गये हुए थे, तभी उनकी नजर पेड़ से मफलर के सहारे लटक रहे शव पर पड़ी। जिसे देखकर बच्चे डर गये और चिल्लाते हुए गाँव की और भाग खड़े हुए। बच्चो की सूचना पर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान बाबू के 15 वर्षीय पुत्र मुजीब उर रहमान के रूप मे हुई।
मृतक के पिता बाबू के अनुसार मुजीब सोमवार की सुबह घर से निकला था, लेकिन दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश भी किया, लेकिन कोई जानकारी नही मिली। दोपहर करीब 3 बजे बकरी चराने गए गांव के कुछ लड़को ने मुजीब के शव को पेड़ से लटकता देख परिजनों को इसकी सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Mumbai: होटल में एक गलती ने झकझोर दी जिंदगी – युवती ने रूम नंबर 105 की जगह दबा दी 205 की घंटी, और फिर……
-
UP News: पुलिस की वर्दी पहनकर युवती से रचाई शादी, दहेज में ली लाखों की रकम, जाने किस गलती से हुआ फ़र्ज़ी दरोगा का भंडाफोड़
-
Barabanki: करोड़ो की लागत से लग रहे खड़ंजे में पीली ईंट का उपयोग, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
-
Barabanki: हजारों के बकाए पर बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर हमला, मोबाइल छीनने का भी हुआ प्रयास
















